जमशेदपुर: ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्था स्व. राम विनोद तिवारी फाउंडेशन की ओर से सोमवार को गरीबों और बच्चों के बीच कंबल, साड़ी और बिस्कुट का वितरण किया. इस कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के ब्रजेश तिवारी, रोहन गुप्ता, हरसीत सिंह और सुबो बनर्जी ने किया.

विज्ञापन
बिष्टुपुर राम मंदिर में आयोजित इस सेवा कार्य में लगभग 50 से 60 महिला, पुरुष और बच्चों को सामग्री वितरित की गई. इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों और बच्चों को राहत प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित रखना था. फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से मानव सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा मिलता है. भविष्य में भी फाउंडेशन इसी प्रकार जरूरतमंदों की मदद जारी रखेगा.

विज्ञापन
