सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन राजनगर स्थित एसएस +2 उच्च विद्यालय में किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने किया, जबकि महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्मा और राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ.

इस अवसर पर छात्र- छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को महिला अपराध से संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, अफीम और गांजा की अवैध खेती की रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान, डायल-112 की उपयोगिता, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओं के भरण-पोषण और आत्मनिर्भरता पर विस्तार से जानकारी दी गई.
अभियान के दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों और उनके लिए बने कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना था.
इस जागरूकता अभियान में एसआई दीवाकर कुमार, आरक्षी कृपा भेंगरा, आरक्षी अंजली मुर्मू और आरक्षी लखपति उरांव भी उपस्थित रहे. पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे अभियान जिले के अन्य विद्यालयों में भी जारी रहेंगे ताकि समाज में जागरूकता का विस्तार हो सके.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
