राजनगर/ Sarita Mahato गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने थाना क्षेत्र में वाहन जांच सह जागरूकता अभियान चलाते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करते वाहन चलाते चालकों से 28000 रुपए का जुर्माना भी वसूला. ट्रैफिक प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान ओवरलोड वाहनों की सघन जांच की गई इसके अलावा सड़क सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन करते वाहन चलाते पाए जाने वालों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई. इस दौरान कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया है. उन्होंने लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए वाहन लेकर सड़कों पर निकलने की अपील की.

विज्ञापन
