राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना अंतर्गत बड़ा कुनाबेड़ा गांव के बड़ा डुंगरी में 15 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
युवती का नाम सुषमा महतो है और वह आठवी कि छात्रा है. आत्महत्या के वक्त उसने स्कूल ड्रेस पहन रखा था. जिस वक्त घर में घटना घटी उस वक्त उसके घर में कोई नहीं था. बताया जाता है कि युवती के पिता उषा मार्टिन में मजदूरी करते हैं और मां कुनबेड़ा इंग्लिश स्कूल में शिक्षिका है. घटना के वक्त उसकी दादी घर पर थी और बर्तन मांज रही थी. युवती की मां अपनी मायके सिंगपुर गई है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन
