सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के मगरकेला मोड़ के पास रविवार को अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई. हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर ले जाया गया.

अस्पताल में राजनगर पुलिस की मौजूदगी में एक घायल युवक ने बताया कि वे रांजड़ से सरायकेला की ओर जा रहे थे. मगरकेला मोड़ के पास अचानक जानवर सामने आ गया, जिसे बचाते हुए बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई.
घायल युवकों में पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी निवासी अर्जुर सरदार को गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं दूसरा युवक, राजनगर थाना क्षेत्र के रांजड़ गांव निवासी सूरज सरदार को हल्की चोटें आई हैं.
घटना के दौरान राजनगर थाना पुलिस के साथ मौजूद सहयोगी अधिकार मित्र (पीएलवी) ब्रजेश रॉय ने घायलों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया.

