राजनगर/ Rasbihari Mandal शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे राजनगर- चाईबासा मुख्य मार्ग पर बांकसाई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर राजनगर की ओर से चाईबासा की दिशा में जा रहा था, जबकि बाइक सवार भी उसी दिशा में था. अचानक पीछे से टक्कर लगने के बाद बाइक दूर तक घिसटती चली गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया ग्रामीण मुआवजा की कर रहे हैं. मृतक चौके गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
ग्रामीणों ने बताया कि राजनगर- चाईबासा मार्ग पर भारी वाहनों का अनियंत्रित आवागमन लगातार बढ़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है. उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त और स्पीड नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझने में जुटी है.
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
