राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग- अलग सड़क हादसों ने इलाके में सनसनी फैला दी. पहली घटना बाघराई साई के पास हुई, जहां बुलेट और स्प्लेंडर बाइक के बीच आमने- सामने की भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए.

घायलों की पहचान रघुनाथ मुर्मू, बाघा मुर्मू (दोनों बुलेट सवार, निवासी सुंदरनगर) और शंकर महतो (स्प्लेंडर सवार) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों को राजनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.
वहीं, दूसरी घटना राजनगर थाना के समीप घटी, जहां दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग चिंतित हैं और उन्होंने प्रशासन से गति नियंत्रण व ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने की मांग की है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
