राजनगर (Pitambar Soy) गुरुवार को दोपहर करीब 12: 30 राजनगर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच 220 के हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर रोला के समीप एक हाईवा ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

बाइक पर पति- पत्नी और सास सवार थी. घटना की सूचना स्थानीय नेता सुगनाथ हेंब्रम ने तत्काल पुलिस को दी. जिसके बाद सभी घायलों को पीसीआर वैन से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के दलकी गांव के रहने वाले मनोज कुमार प्रधान अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और अपनी सास सरायकेला के सरगीडीह निवासी गुरुबारी देवी को लेकर बाइक से चाईबासा की ओर जा रहे थे. वे राजनगर के डांगरडीहा गांव मेहमान घर आए थे. यहां मनोज प्रधान की साली घर है. यहां से मेहमान नवाजी के बाद वापस अपने गांव चक्रधरपुर लौट रहे थे. इसी दौरान रोला गांव के समीप हाईवा (एपी 39 यूई 4399) ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. जिससे अनियंत्रित होकर तीनों सड़क पर गिर गए. मनोज के हाथ में गहरी चोट लगी है. उनकी पत्नी और सास को भी अंदरूनी चोट आई है. डॉक्टर ने तीनों का प्राथमिक किया. वही पुलिस ने हाईवा को पकड़ा लिया.

