राजनगर (Pitambar Soy) गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत डुमरा पंचायत के हाड़ीभंगा गाँव में बुधवार को आम आदमी पार्टी की सरायकेला विधानसभा अध्यक्ष सावित्री मार्डी ने एक बड़ी सभा की. जिसमें पार्टी के कोल्हान प्रभारी मनीष डेनियल मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित रहे.

जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज़ आलम द्वारा प्रबंधित इस सभा की अध्यक्षता धर्मेंद्र टुडू ने तथा संचालन सुभाष तंतुबाई ने की. इस समारोह में 100 से अधिक लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ली, जिसमें पप्पू मुखर्जी, बेबी टुडू, जोशना तांती, सुनीता घटवाल, राजकुमार शर्मा, गायत्री देवी, सीबू रजक, गौरी मार्डी, लक्ष्मी बिरुआ, रंजीत महतो, सुशीला टुडू, सूरज पड़ीहरी, ज्योति मार्डी, संजू दास, ममता तांती, सुनीता टुडू, संदीप लोहार, आरती देवी, मायनो मार्डी, सुमित्रा देवी, रोहित लोहार, सीता देवी, सुकु मांझी, नवीन बिरुआ, सपना महतो, अर्जुन दास, पार्वती देवी, मालती मार्डी, अशोक दास, गुरुबारी तांती, जोबा देवी, छोटी सहिस, डोमनी देवी, नूनी देवी, गौतम दास व जगन्नाथ तांती प्रमुख रहे. सभा को मनीष डेनियल, पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अजीत सिंह, संगठन-मंत्री मो. शकील, सावित्री मार्डी, शाहनवाज़, सुभाष, धर्मेंद्र, रामचंद्र मार्डी व दीपक महतो ने संबोधित किया. सावित्री मार्डी ने महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोज़गारी पर लोगों की दयनीय स्थिति के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया तथा हेमंत सरकार व स्थानीय विधायक से लोगों को राहत व रोज़गार देने की मांग की. मनीष ने नवागंतुकों को केजरीवाल सरकार के लोकहितकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी.
video

Exploring world
