सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कुजू बाजार से हुए ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. 18 दिसंबर को राजू गिरी के ट्रैक्टर की चोरी की घटना के बाद राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर आरोपी प्रमोद गोप (20 वर्ष), पुत्र राम गोप, ग्राम रैयातू, थाना मुफस्सिल, पश्चिम सिंहभूम को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर (जेएच 06 एम-9859) और घटना में प्रयुक्त चाभी बरामद की गई. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
एसआईटी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा, शिवनाथ सरदार और राजनगर थाना पुलिस बल शामिल थे.

