राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना पुलिस ने शनिवार को थाना प्रभारी चंचल कुमार के नेतृत्व में बरसासाई गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 74/2025 के फरार अभियुक्त सुशील मार्डी के घर विधिवत रूप से इश्तिहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस ने ढोल और माइकिंग के माध्यम से पूरे गांव में घोषणा की कि अभियुक्त को 18 अक्टूबर 2025 तक न्यायालय में उपस्थित होना अनिवार्य है.


थाना प्रभारी चंचल कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत में हाजिर नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कानून के तहत आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी सूरत में अपराधियों को पकड़ा जा सके.
पुलिस टीम ने गांव के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अभियुक्त से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल थाना को अवगत कराएं. इस कार्रवाई के दौरान राजनगर थाना के पुलिस अधिकारी और जवान भी मौके पर मौजूद रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
