RAJNAGAR विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेंटर फॉर वर्ल्ड सॉलिडेरिटी जमशेदपुर संस्था की ओर से केकेएस प्रोजेक्ट के तहत राजनगर प्रखंड क्षेत्र के बोडडीह एवं जामडीह में पौधरोपण किया गया. लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनकी संरक्षण की जिम्मेदारी ली.

विज्ञापन
इस मौके पर ग्रामीणों ने मनुष्य जीवन में पेड़ पौधों का क्या महत्व है, इसके बारे में जानकारी दी गई. संस्था की ओर से लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की गई. साथ ग्रामीणों ने को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस दौरान सक्रिय सदस्य बादल टुडू, शंकर कैवर्त, झानो सोय सहित गांव के किसान, एसएचजी एवं सखी मंडल के काफी सारे महिलाएं शामिल थीं.

विज्ञापन
