राजनगर/ Rasbihari Mandal मुहर्रम को लेकर गुरुवार को राजनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मलय कुमार ने की. बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का पर्व मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान कई तरह के सुझाव भी आए जिसपर आपसी समन्वय स्थापित कर दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने बताया कि मोहर्रम का पर्व कोई नया नहीं है. सदियों से इसकी परंपरा रही है. शांति समिति की बैठक कर क्षेत्र के लोगों से आपसी समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील की गई है. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर मलय कुमार, अंचलाधिकारी हरीश चंद्र मुंडा, प्रमुख आरती हांसदा, राजनगर मुखिया राजो टुडू, रानी हांसदा, दिलीप महतो, हीरालाल सतपति, राजकपूर प्रधान, बीजू बास्के, रवि महतो, ब्रजेश राय, मोहम्मद फिरोज, समसुल शेख, दिनेश प्रधान, शेर मोहम्मद, सामुराम टुडू, उत्तम प्रधान, अमन बिरुली सहित काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

