राजनगर: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के बनकटी स्कूल के समीप बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने तीन प्रखंडों के कुल छह स्थानों पर होने वाले सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में झामुमो एवं बीजेपी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

साइड इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन छह सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य पर कुल 10.62 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसमें गम्हरिया में तीन, सरायकेला में दो तथा राजनगर में एक सड़क शामिल है.
राजनगर क्षेत्र में खोखरो से जुमाल तक 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 3 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान पूजा-पाठ, नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास संपन्न हुआ.
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा,
“आज जिन छह सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया है,वे केवल सड़क परियोजनाएँ नहीं हैं. बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम हैं. इन क्षेत्रों में लंबे समय से आवागमन की समस्या थी, जिससे छात्रों, किसानों, व्यवसायियों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.जिला परिषद की प्राथमिकता हमेशा से रही है कि ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत हो, जिससे आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले.
खोखरो से जुमाल तक 5.5 किलोमीटर सड़क के बन जाने से कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा. हमारी कोशिश है कि विकास कार्य लगातार तेज़ी से आगे बढ़े ताकि गांवों को भी शहरों जैसी सुविधाएँ मिल सकें. आगे भी ऐसी योजनाओं पर निरंतर कार्य किया जाता रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
