राजनगर: थाना परिसर में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम’ के 150वीं जयंती पखवाड़ा के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी चंचल कुमार की अध्यक्षता में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया.

थाना प्रभारी चंचल कुमार ने इस अवसर पर बताया कि वंदे मातरम महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित एक संस्कृत कविता है, जो वर्ष 1876 में प्रकाशित हुई थी. यह कविता उनके प्रसिद्ध बंगाली उपन्यास ‘आनंदमठ’ का एक प्रमुख अंश है. बाद में इसे 24 जनवरी 1950 को भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया.
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और देशभक्ति की भावना को और सशक्त बनाना है. कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के कई पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
