राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर बाजार में बुधवार दोपहर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दो मोटरसाइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. महज 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी चोरी की घटना है. इससे पहले बुधवार सुबह करीब 11 बजे सिजूलता मोड़ स्थित एक सीएससी केंद्र से 60 हजार रुपये की लूट हुई थी.

जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच राजनगर बाजार क्षेत्र से दो बाइकें गायब हो गईं. दोनों वाहन मालिकों ने राजनगर थाना में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन में बाइक के नंबर और घटना का पूरा विवरण दिया गया है.
गौरतलब है कि जब राजनगर बाजार में यह चोरी की वारदात हुई, उसी समय जिले के एसडीपीओ और प्रशिक्षु डीएसपी सुबह की लूट और फायरिंग की घटना को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे. कुछ ही घंटे बाद बाजार क्षेत्र से दो बाइक चोरी की खबर आने पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से राजनगर बाजार के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
