राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में विपुल ओझा ने रविवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात की और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़ी अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया.

थाना प्रभारी विपुल कुमार ने कहा कि राजनगर में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, जनता की समस्याओं को तत्परता से सुनने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
उन्होंने कहा, “हमारा पूरा फोकस राजनगर को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना है. इसके लिए पुलिस और जनता के बीच भरोसे और संचार को मजबूत किया जाएगा.”.
बता दें कि विपुल कुमार इससे पहले आदित्यपुर थाना में पदस्थापित थे, जहां अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए उनकी कार्यशैली की काफी सराहना की गई थी. उनकी नई नियुक्ति से राजनगर क्षेत्र के लोगों में बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं.

