राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत मदनासाई गांव में शनिवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब भिखारी महतो के खलियान में अचानक भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आकर खलियान में रखा लगभग 50 हजार रुपये मूल्य का धान जलकर पूरी तरह राख हो गया.

विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि धान को बचाया नहीं जा सका. कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक पूरा खलियान जलकर नष्ट हो चुका था.
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को दे दी गई है. आगजनी की इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.
video

विज्ञापन
