राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के नीमडीह गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में शक्तिसेन महतो (52 वर्ष) और संतोष महतो (55 वर्ष) शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार शक्तिसेन महतो खेत से घर लौट रहे थे. तभी उनपर बिजली गिर गई. उनका एक बेटा और एक बेटी है. वहीं संतोष महतो गांव के टॉवर के पास खड़े थे. तभी उनपर भी बिजली गिर गई. संतोष महतो के परिवार में दो बेटियां. एक बेटा और पत्नी हैं. घटना के बाद परिजन तुरंत दोनों को अस्पताल ले गए. संतोष महतो को राजनगर सीएससी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शक्ति सेन महतो को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीण आह्लाद महतो ने घटना की जानकारी दी. प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है. और आगे की कार्रवाई जारी है.

