राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के हेंसल बाजार में गुरुवार शाम बजरंगबली पूजा कमेटी की विशेष बैठक आयोजित हुई जिसमें आगामी 14 सितंबर रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रांगण में होने वाले 24वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की तैयारियों पर चर्चा हुई. बैठक में शिविर को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई.

कमेटी के सचिव मनोज पटनायक ने ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और आपका रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है.
कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सरकार ने जानकारी दी कि इस शिविर में जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा रक्त संग्रह किया जाएगा. उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं को भविष्य में कभी भी रक्त की आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत रक्त उपलब्ध कराया जाएगा.
बैठक में आनंद साहू, मनबोध गोप, निरंजन खंडायत, उत्तम महाकुड़, देवाशीष पटनायक, जोरासिंघ साहू, विशेय प्रधान, जामीनी महाकुड़ समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
