राजनगर/ Rasbihari Mandal गुरुवार को राजनगर के दुर्गा मैदान में जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ की विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सानोराम टुडू ने की. इस दौरान संघ के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत बासुदेव राउत को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. उनके निधन के बाद संगठन का चुनाव नहीं हो पाया था, जिससे डीलरों की समस्याएं लंबित थीं.

बैठक में संगठन का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार माझी को अध्यक्ष और आंतोषी महतो को सचिव चुना गया. वहीं लक्ष्मी महतो को उप सचिव, नागेंद्रनाथ महतो को कोषाध्यक्ष तथा सीताराम मुर्मू को उपाध्यक्ष बनाया गया.
साथ ही सलाहकार समिति में प्रखंड के 21 पंचायतों से एक-एक डीलर को सदस्य के रूप में शामिल किया गया. इसमें कटाँगा से धीरेन बास्के, कुजू से मोतीलाल प्रधान, डुमरडीहा से बनबिहारी साहू, पोटका से मेचो पड़ेया, बीजाडीह से लक्ष्मी महतो, जोनबनी से लखन हेंब्रम, कुड़मा से नन्दलाल भुईंया, बाना से सैलजानंद महतो, गेंगेरूली से सचिन्द्र महतो, टिंटिडीह से प्रदीप कुमार साहू, गोविंदपुर से निमाई रजक, गम्हारिया से हिरला मरंगबुरु, सिजुलता से सीताराम मुर्मू, एदल से संतोष कुमार गुप्ता, तुमुंग से गंगाधर हेंब्रम, केंदमुंडी से सुभद्रा महतो, धुरिपदा से राजकुमार मुखी और बांदू से चुनी हांसदा शामिल हैं.

