राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना क्षेत्र के चलियामा में बुधवार को मोटरसाइकिल और बोलेरो कैंपर की सीधी टक्कर में कुचाई निवासी रवि लेयांगी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की थी.

विज्ञापन
गुरुवार को राजनगर पुलिस प्रशासन की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाया गया. शुक्रवार की दोपहर बोलेरो कैंपर के मालिक ने मृतक रवि लेयांगी की पत्नी को दो लाख रुपये की सहानुभूति राशि दी. इसमें से 50 हजार रुपये नकद दिए गए और डेढ़ लाख रुपये उनकी पत्नी के बैंक खाते में जमा कराए गए. साथ ही पीड़ित परिवार को इंश्योरेंस की राशि दिलाने का भी आश्वासन दिया गया. इस पूरे मामले में राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार की बड़ी भूमिका रही. थाना प्रभारी ने बोलेरो कैंपर को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
