राजनगर/ Rasbihari Mandal भाजपा राजनगर प्रखंड के पश्चिमी मंडल की ओर से बुधवार को पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां नव मनोनीत पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन हुआ. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण प्रधान, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार, पूर्वी मंडल अध्यक्ष उज्जवल मोदक तथा मध्य मंडल अध्यक्ष सुखदेव गौड़ को फूल- माला और भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.


सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने कहा कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि प्रखंड के 21 पंचायतों में संगठन का विस्तार होगा और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
वहीं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुटेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 24 घंटे सक्रिय रहने का संकल्प लिया.
पूर्वी मंडल अध्यक्ष उज्जवल मोदक ने भी जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त करने की बात दोहराई. कार्यक्रम के बाद सभी नेता और कार्यकर्ता गाजे- बाजे के साथ सिदो- कान्हू चौक पहुंचे, जहां महान आदिवासी नायकों सिदो और कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस मौके पर विनय सिंहदेव, बलदेव मंडल, मुरली प्रधान, मेघराय मार्डी, सुजीत नायक, भादव चंद्र टुडू, समीर सिंहदेव, भरत कुमार महतो, प्रभा गिरी, प्रकाश तापे, जितेन बारिक, अजीत राउत, कुमुदिनी लोहार, शुभम राउत, राजेश कुंटिया और रमेश पुर्ति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

