राजनगर/ Rasbihari Mandal रविवार तड़के लकड़ाकोचा मोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए तीनों युवकों की पहचान हो गई है मृतकों की पहचान जमशेदपुर के बारीडीह निवासी लखन कुमार, संजय लोहार और राजू सांडिल के रूप में हुई है.

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों आपस में दोस्त है और बीती रात चाईबासा बहन के घर जाने की बात कह कर निकले थे. सुबह सूचना मिली कि तीनों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. परिजनों ने इसके लिए ट्रैफिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. मालूम हो कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर चाईबासा जा रहे थे. इसी दौरान लकड़ा कोचा मोड़ के समीप खड़े हाईवा में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए. वहीं तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. उधर घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

