राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना क्षेत्र के डीवीसी मोड़ से आगे मुरुमडीह गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े हाईवा के पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को पुलिस की मदद से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बताई है.

विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा गाड़ी दिन से ही खराब अवस्था में खड़ी थी. उसका आगे का दोनों चक्का निकला हुआ था और पीछे की लाइट या पार्किंग लाइट भी नहीं जल रही थी. अंधेरे में यह दिखाई नहीं देने के कारण हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि बाइक सवार राजनगर से चाईबासा की ओर जा रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
