राजनगर/ Sarita Mahato थाना अंतर्गत टाटा- चाईबासा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां हेसल के निकट छोटानागपुर कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक की पहचान खकन महतो के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी. वह चाईबासा के जामबनी गांव के रहने वाले थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, खकन महतो बाइक संख्या JH05L-8576 से हाता की ओर जा रहे थे. उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि खकन महतो सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

