राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत टाटा- चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित केसरगाड़ियां में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. किसी अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रातभर कई मालवाहक गाड़ियां उस व्यक्ति के ऊपर से गुजरती रहीं. जिसके कारण शव पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उसकी पहचान नहीं हो पा रही है.
हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सड़क को जाम कर दिया. इससे टाटा- चाईबासा मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने पर स्थानीय स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया और शव के चिथड़ों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रात में भारी वाहनों का आवागमन अधिक होता है, जिससे दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं.

