त्रिपुरा: शहर में शुक्रवार को पूर्व, उत्तर एवं मध्य क्षेत्रों के संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम इंटरनेशनल इंडोर एग्जीबेशन सेंटर हपनिआ में संपन्न हुआ, जहां विभिन्न केंद्रीय संस्थानों और इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए ग्रुप सेंटर नई दिल्ली को ‘क’ क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. यह सम्मान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह द्वारा डीआईजी विनय कुमार सिंह को प्रदान किया गया.
सम्मान प्राप्ति के बाद अधिकारियों ने इसे संस्थान के सतत प्रयास, प्रतिबद्धता और राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम बताया. सम्मेलन में राजभाषा के प्रोत्साहन, सरकारी कामकाज में हिंदी के बढ़ते प्रयोग और विभिन्न इकाइयों के अनुभव साझा किए गए.
कार्यक्रम के दौरान राजभाषा नीति के प्रभावी अनुपालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया.

