कैमूर: दुर्गावती बाजार में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आयोजित एक नुक्कड़ सभा के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जिला अध्यक्ष अकलू राम पर प्राथमिक दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सूत्रों के अनुसार, दुर्गावती बाजार में हुई नुक्कड़ सभा से पहले राजद ने प्रशासनिक अनुमति लिए बिना सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और बाइक रैली निकाली थी. यह कार्रवाई आचार संहिता का उल्लंघन मानी जा रही है.
दुर्गावती सीओ सदानंद कुमार ने बताया कि जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अकलू राम पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. राजद के इस आयोजन में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल रैली बिना पूर्व अनुमति के निकाली गई, जो नियमों के अनुसार अवैध है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
