चाईबासा/ Jayant Pramanik रेल टेका आंदोलन को लेकर चाईबासा में प्रशासन और आंदोलनकारियों की बैठक सफल रही. सोनुआ, मनोहरपुर, बंदगांव और चक्रधरपुर के 100 कुड़मी गांवों से करीब 20 हजार लोग इस ऐतिहासिक आंदोलन में शामिल होंगे.

रेल टेका- सोनुआ आंदोलन संयोजक मंडली और आदिवासी कुड़मी समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम सुश्री श्रुति राज लक्ष्मी और डीआरएम तरुण हुरिया से मुलाकात कर आंदोलन की तैयारी पर चर्चा की. आंदोलनकारियों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से होगा. सोनुआ स्टेशन और आसपास के वाइन शॉप बंद कराने का निवेदन एसडीएम से किया गया. आंदोलनकारियों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि किसी निर्दोष व्यक्ति पर एफआईआर या गिरफ्तारी न हो.

अमित महतो ने 50 स्पेशल पुलिस फोर्स प्रशासन और 50 आरपीएफ रेल डीआरएम से उपलब्ध कराने की मांग की ताकि यदि कोई उपद्रवी तत्व आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश करे तो कमिटी उसे पुलिस के हवाले कर सके और आंदोलन खत्म होने के बाद छोड़ा जा सके.
इस मौके पर अमित महतो, संजीव महतो, लक्ष्मीनारायण महतो, रोशन महतो, अंकित महतो, उमेश महतो, दिनेश महतो, सिद्धार्थ महतो, पिंटू महतो, रवि महतो, अजय महतो, रत्नाकर महतो, लालू महतो सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे.

