आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai 15 अगस्त को आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ पर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के तत्वावधान में शेर- ए- पंजाब स्थित बोधी कॉम्प्लेक्स परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा ध्वजारोहण से हुई. इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी.

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और संगीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. देशभक्ति की धुनों पर हर आयु वर्ग के लोग झूमते नजर आए. पूरे परिसर में उल्लास और देशप्रेम का माहौल छाया रहा. कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं, महिलाओं और विकास समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को विशेष सफलता मिली.

