सरायकेला: 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को झारखंड का 26वां मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक युवा, ऊर्जावान और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी को राज्य का मुख्य सचिव बनाकर सराहनीय कदम उठाया है.

विज्ञापन
कार्मिक विभाग की अधिसूचना के अनुसार अविनाश कुमार अपने कार्यों के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
मुख्य सचिव पदभार ग्रहण करने पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस फैसले से राज्यहित में प्रशासनिक कार्य और अधिक सुदृढ़ होंगे.

विज्ञापन
