धनबाद: मंडल कारा में उस समय हड़कंप मच गया जब नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 22 साल की सजा काट रहे कैदी जितेंद्र रवानी ने आत्महत्या का प्रयास किया. घटना को अंजाम देने से पहले उसने अपनी हथेली पर “आई लव यू बाबू” और एक संदेश लिखा, जिसे सुसाइड नोट माना जा रहा है.

कैदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन ने तुरंत उसे एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे.
बताया जाता है कि जितेंद्र रवानी मूल रूप से गोधर रवानी बस्ती का निवासी है. दो साल पहले वह एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था. बरामदगी के समय लड़की गर्भवती थी, जिसके बाद युवक को जेल भेजा गया. सुनवाई पूरी होने पर कोर्ट ने उसे 22 साल की सजा सुनाई. कैदी के परिजनों का कहना है कि रविवार देर रात जेल प्रशासन की ओर से उन्हें फोन कर अस्पताल पहुंचने की सूचना दी गई. वहां उन्हें पता चला कि जितेंद्र ने जेल के अंदर आत्महत्या का प्रयास किया है. इस पूरे मामले ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
