जामताड़ा/ Manish Baranwal प्रेस क्लब जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित अस्थायी कार्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रेस क्लब जामताड़ा के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ तिरंगा ध्वज फहराया और सलामी दी.

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया. कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार, युवा मीडियाकर्मी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
इस अवसर पर अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज और लोकतंत्र की रीढ़ है. उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब जामताड़ा हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहा है और आगे भी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद करता रहेगा. उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से सत्य और निष्पक्षता को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की.
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली. उपस्थित सदस्यों ने संविधान के प्रति निष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया.
मौके पर प्रेस क्लब जामताड़ा के सदस्य कौशल सिंह, उदय शंकर सिंह, उमेश कुमार, रामप्रवेश सिंह, संजय तिवारी, दीपक सिंह, मनोज मिश्रा, मनीष बरनवाल, पंकज मिश्रा, अंतिम चौधरी, रूपक शर्मा, विजय कुमार, अभिजीत चौधरी, अरविंद ओझा, जगन्नाथ बाउरी, मदन पोद्दार, प्रभाकर तिवारी, राजेश तिवारी, सीकेश कुमार, मोहम्मद सुफियान, गोविंद मलिक, कार्तिक झा, निकेश सिन्हा, निमाई मंडल, पिंटू मंडल, जियाराम मुर्मू, प्रेम शंकर पाठक, रघुवंश सहाय, अब्दुल रज्जाक, वासुदेव झा, ओम प्रकाश शर्मा, विधान साधु, विकास झा, विनोद मंडल, चंदन सिन्हा, चंदन मंडल, दिलीप चौपदार, अमरनाथ मिश्रा, मिथुन पांडे, मोहन मंडल, मुकेश सिंह, पंकज सिन्हा, प्रकाश दत्ता, राहुल देव बर्मन, रंजीत यादव, संतोष मंडल, सतनारायण मंडल, उत्तम कुमार, विष्णु देव, राजेश चौधरी, रंजीत मंडल, योगेंद्र मंडल, इंद्रजीत यादव, तपन महतो, हिरेन सिंह सहित अन्य सदस्यों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ.

