कपाली/Afroj Mallick कपाली के बंधुगोड़ा क्षेत्र में स्थित अल-कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज इब्राहिम मस्जिद के समीप रहने वाली एक गर्भवती महिला, अपसाना परवीन (उम्र लगभग 21 वर्ष) के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के पति मोहम्मद अरमान ने बताया कि उनके साले शेख अब्दुल (उम्र लगभग 30 वर्ष) ने कुछ महीने पहले शेख सोनू (उम्र लगभग 40 वर्ष) से 10, हजार उधार लिए थे, शेख सोनू टिओपी चौक के समीप का रहने वाला बताया जा रहा है, बरसात के कारण कामकाज प्रभावित होने से समय पर उधार की राशि नहीं चुकाई जा सकी, उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर शेख सोनू ने पहले घर आकर गाली-गलौज की, और बाद में उसकी दो बेटियों ने पहुँचकर तत्काल पैसे की मांग की, पैसे नहीं देने पर विवाद बढ़ गया और गर्भवती महिला अपसाना परवीन के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया.

पीड़िता को तुरंत जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है, महिला के पति कपाली ओपी पुलिस को मौखीक जानकारी देने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले गए.

