जमशेदपुर: गणेश चतुर्थी 2022 को पत्रकार प्रवीण सेठी ने ‘अंत्योदय एक अभियान’ की शुरुआत की थी, जिसके तहत लावारिस शवों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के अंतिम संस्कार पूरे सम्मान और विधि-विधान से कराए जाते हैं. इस अभियान के अंतर्गत अब तक 470 शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है.


पितृपक्ष अमावस्या के अवसर पर पार्वती घाट श्मशान घाट में 470 शवों का पिंडदान कर उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया. इसके साथ ही श्मशान घाट प्रबंधक और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जो अभियान में सहयोग करते हैं.

कार्यक्रम में 1000 लोगों के बीच श्राद्ध भोज का आयोजन भी किया गया. इस अवसर पर अभियान के संस्थापक प्रवीण सेठी ने बताया कि किसी भी लावारिस शव या आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए लोग 9204886232 या 7004813335 पर संपर्क कर सकते हैं. कार्यक्रम में अंत्योदय एक अभियान के सदस्य, पार्वती श्मशान घाट प्रबंधक कमेटी, जमशेदपुर विमंस क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे.


