कोरोना महामारी के खौफ का असर अभी भी सरकारी दफ्तरों में देखा जा रहा है. कई सरकारी कर्मचारी कोरोना का हवाला देकर दफ्तर आने से बच रहे हैं, तो कई कार्यालय आधे कर्मियों के भरोसे चल रहे हैं. सरायकेला जिले के कांड्रा स्थित डाकघर पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है. हालांकि इसके पीछे तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए पोस्ट ऑफिस गेट पर नोटिस चस्पया गया है.

विज्ञापन

जिसमें लिखा है, मशीन खराब होने के कारण काम बंद है. इससे छोटे-मोटे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इस संबंध में डाकघर के कर्मचारी या पदाधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे.
विज्ञापन

