बोकारो: बीते 18 अगस्त को सेक्टर 4 स्थित मिया बाय तनिष्क शो- रूम से हुई डायमंड रिंग चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. स्टोर मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो लोग ग्राहक बनकर आए और मौके का फायदा उठाकर रिंग चोरी कर फरार हो गए. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी स्टोर प्रबंधन ने पुलिस को उपलब्ध कराई थी.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी सिटी आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने 50 वर्षीय नवप्रीत कौर और उनके 34 वर्षीय बेटे राजकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर उनके सेक्टर 4F स्थित घर से चोरी की गई डायमंड रिंग भी बरामद कर ली गई.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बेटा राजकरण सिंह बीएसएल में एक अच्छे पद पर कार्यरत है और मां- बेटे दोनों सेल के क्वार्टर में रहते थे. फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
