सरायकेला/ Pramod Singh प्रखंड के हाथीमारा गांव में 3 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से बन रहे अत्याधुनिक फिश फॉर्मिंग प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से शिलान्यास किया. यह परियोजना स्त्री धनधान्य कृषि योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है. कार्यक्रम के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी रौशन कुमार तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

फिश फॉर्मिंग प्लांट का संचालन सुरदीप नेचुरल फिशिंग एंड इको टूरिज्म कंपनी द्वारा किया जाएगा. कंपनी की संस्थापक ज्योति बाला ने बताया कि यह परियोजना ग्रामीण किसानों की आय में वृद्धि और मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि यह फॉर्म 14 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 10 एकड़ में मत्स्य पालन के लिए तालाब बनाए गए हैं, जबकि शेष 4 एकड़ भूमि पर मत्स्य पालन से जुड़ी अन्य योजनाएं चलाई जाएंगी.
ज्योति बाला ने बताया कि इस योजना से स्थानीय ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. साथ ही जिले में मत्स्य उत्पादन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी. जिला प्रशासन और मत्स्य विभाग की ओर से भी इस क्षेत्र में कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण दिया जा रहा है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
