जामताड़ा/ Manish Baranwal झारखंड के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट एवं फिजियो आर्ट वेलफेयर फाउंडेशन के सेंट्रल हेड जामताड़ा निवासी डॉ. भास्कर चंद को फिजियो यंग अचीवर अवार्ड- 2025 से सम्मानित किया गया. यह सम्मान जयपुर में आयोजित इपल्स इंटरनेशनल के चौथे अंतरराष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया.

डॉ. भास्कर चंद को यह पुरस्कार फिजियोथेरेपी और खेल पुनर्वास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया. वे पिछले चार वर्षों से झारखंड और बिहार में निरंतर मरीजों और खिलाड़ियों को फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.
सम्मेलन के दौरान उन्हें “स्पीकर ऑफ द ईवनिंग” के रूप में भी आमंत्रित किया गया. उन्होंने “Prevent, Protect, Perform: खेलों में फिजियोथेरेपी की भूमिका” विषय पर व्याख्यान दिया, जिसे उपस्थित विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने सराहा.
इस अवसर पर Physio Art Welfare Foundation के संस्थापक डॉ. ऋतिक और डॉ. निधि ने डॉ. भास्कर चंद को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल संस्था बल्कि झारखंड और बिहार के लिए भी गर्व का विषय है.
डॉ. भास्कर चंद वर्तमान में हीलिंग हैंड्स फिजियोथेरेपी सेंटर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं और खेल तथा पुनर्वास चिकित्सा को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं.

