पटना: बिहार की राजनीति में नई हलचल मचाते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी, तो बिहार में “नौकरी का नवजागरण” होगा. तेजस्वी ने घोषणा की कि जिन परिवारों में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है, उन परिवारों को नया अधिनियम बनाकर अनिवार्य रूप से सरकारी नौकरी दी जाएगी.

तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनते ही 20 दिनों के भीतर यह नया अधिनियम लागू किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि “20 महीने में बिहार में ऐसा कोई घर नहीं बचेगा, जिसमें सरकारी नौकरी नहीं होगी.” तेजस्वी ने कहा कि पहले भी उन्होंने 10 लाख नौकरियों की बात कही थी और 17 महीनों के अपने कार्यकाल में 5 लाख लोगों को नौकरी दी थी.
उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “20 साल से बिहार की सरकार खटारा बनी रही, अब जनता परिवर्तन चाहती है.” तेजस्वी ने कहा कि उनके पास पूरा डेटा मौजूद है कि किस परिवार में सरकारी नौकरी है और किसमें नहीं. उन्होंने कहा कि “हम जुमलेबाजी नहीं करते, जो कहते हैं, वो करते हैं.”
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उनकी सरकार में ही “सात निश्चय योजना” के तहत हर घर नल जल की शुरुआत हुई थी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि “बिहार में अब उद्योग-धंधे लगाए जाएंगे और हर घर में नौकरी दी जाएगी.”


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
