पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. रविवार की शाम को जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सीटों का बंटवारा घोषित किया, वहीं सोमवार को महागठबंधन से पहले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने अपने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी.

तेजप्रताप यादव ने ऐलान किया कि वे खुद वैशाली जिले के महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस तरह उन्होंने एक बार फिर अपने पुराने निर्वाचन क्षेत्र से सियासी पारी शुरू करने का संकेत दिया है. जनशक्ति जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में यह सूची जारी की गई.
तेजप्रताप यादव ने कहा कि JJD प्रदेश की जनता को एक नया विकल्प देने जा रही है. पार्टी गरीब, किसान और नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दूसरी सूची भी जारी की जाएगी जिसमें शेष उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे.
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, NDA द्वारा सीट बंटवारे के ऐलान के तुरंत बाद तेजप्रताप यादव का यह कदम महागठबंधन पर दबाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है.
देखें लिस्ट



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
