पटना: जिले के दानापुर के गुरुद्वारा घाट पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. मिट्टी लाने के लिए गए तीन युवकों में से एक युवक निखिल की गंगा में डूबकर मौत हो गई. दीपावली की खुशियां इस हादसे से मातम में बदल गईं.

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय निखिल अपने दो दोस्तों के साथ दानापुर के गुरुद्वारा घाट पर मिट्टी लाने गया था. इसी दौरान तीनों युवक गंगा नदी में नहाने लगे. नहाने के क्रम में निखिल और उसके दो साथी गहरे पानी में चले गए. किसी तरह दो युवक बाहर निकल आए, लेकिन निखिल की डूबकर मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निखिल के डूबने के बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन उन्होंने गोताखोरी के लिए 15 हजार रुपये की मांग कर दी. बाद में दानापुर थाना प्रभारी ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी. हालांकि, घटनास्थल तक पहुंचने में टीम को लगभग तीन घंटे लग गए.काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने निखिल का शव नदी से बाहर निकाला. शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं.



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
