पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजधानी पटना से बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि यह मुलाकात लगभग आधे घंटे तक बंद कमरे में चली.

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. माना जा रहा है कि ज्योति सिंह जल्द ही जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं और चुनावी मैदान में उतर सकती हैं. हालांकि मीडिया के सवालों पर उन्होंने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया और मुस्कराते हुए “देखिए आगे क्या होता है” कहकर आगे बढ़ गईं.
सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर ने भी इस मुलाकात पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार किया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर ज्योति सिंह जन सुराज पार्टी से जुड़ती हैं, तो यह पार्टी के लिए भोजपुरी बेल्ट में बड़ा चेहरा साबित हो सकता है.
फिलहाल इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा को हवा दे दी है. आने वाले दिनों में इस संबंध में बड़ा ऐलान संभव माना जा रहा है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
