पटना: देशभर में हो रही लगातार बारिश का असर गंगा नदी के जलस्तर पर भी दिखने लगा है. पटना के भद्र घाट पर गंगा का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है. हालात को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी (SSB) की टीम को तैनात कर दिया गया है.


विज्ञापन
एसएसबी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 11 जवानों की टीम भद्र घाट पर तैनात है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. हालांकि बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बावजूद लोग गंगा में नहाने से परहेज नहीं कर रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है. गंगा में स्नान कर रहे एक स्थानीय युवक ने बताया कि कल के मुकाबले आज गंगा का जलस्तर लगभग 5 फीट बढ़ गया है और पानी का बहाव भी काफी तेज है. भद्र घाट की रेलिंग तक डूब गई है, लेकिन लोग अब भी खतरा मोल लेकर स्नान कर रहे हैं.

विज्ञापन
