पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार देर शाम पटना पहुंचे हैं. इस दौरान वे एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ कई अहम बैठकें करेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह तीन दिन तक बिहार में रहकर एनडीए की चुनावी तैयारियों और रणनीति की समीक्षा करेंगे. साथ ही, वे उम्मीदवारों के चयन और प्रचार अभियान की दिशा को लेकर भी मार्गदर्शन देंगे.
माना जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात कर सकते हैं. यह मुलाकात बिहार में एनडीए के भीतर तालमेल और सीट बंटवारे की रणनीति को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
