पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पटना जिले की दानापुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत की. योगी ने भाजपा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के समर्थन में एक भव्य जनसभा को संबोधित किया.

दानापुर में आयोजित यह रैली सुबह 11:45 से 12:20 बजे तक चली. मंच पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने योगी का पारंपरिक अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच अपना भाषण शुरू किया.योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश का रिश्ता राम और सीता की तरह अटूट है. उन्होंने बिहार की धरती को आर्यभट्ट, अशोक और महात्मा बुद्ध की भूमि बताते हुए इसकी गौरवशाली परंपरा को नमन किया.

राजद पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि राजद और उसके सहयोगी दल फर्जी वोटिंग का समर्थन करते हैं, जबकि भाजपा और एनडीए पारदर्शी चुनाव के पक्षधर हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की सख्त कार्यवाही से लोकतंत्र और मजबूत हो रहा है और इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है.
योगी आदित्यनाथ की यह रैली भाजपा की बड़ी रणनीति का हिस्सा है. पार्टी ने उन्हें मुख्य स्टार प्रचारक के रूप में उतारा है ताकि उनकी लोकप्रियता और सख्त छवि के जरिए बिहार में सुशासन बनाम अपराध के नैरेटिव को बल मिले.जानकारी के मुताबिक, योगी आने वाले दिनों में सीमांचल, कोसी और शाहाबाद सहित 20 से 50 रैलियों को संबोधित करेंगे. दानापुर की यह रैली योगी की बिहार प्रचार यात्रा की शुरुआत मानी जा रही है, जिसने राज्य के चुनावी माहौल को और अधिक गरमा दिया है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
