पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज हो गई हैं. शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में विधानसभा स्तर पर पार्टी की जिम्मेदारियों, संगठन की संरचना और बूथ स्तर की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि बूथ स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ किया जाए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता तक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया जाए.
जेपी नड्डा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को विपक्ष पर रणनीतिक तरीके से हमला करने और तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के दावों का तथ्य आधारित जवाब देने के टिप्स भी दिए. बैठक में राज्य नेतृत्व ने भी अपने- अपने क्षेत्र की तैयारियों की जानकारी साझा की.
बैठक समाप्त होने के बाद जेपी नड्डा पार्टी कार्यालय से बाहर निकले और पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की. बताया जा रहा है कि नड्डा की यह बैठक बिहार में भाजपा की चुनावी कमान को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
