पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाकपा (माले) यानी CPIML (Liberation) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुल 40 नामों को इस सूची में शामिल किया है, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का नाम सबसे ऊपर है.

सूची में पार्टी के कई वरिष्ठ और जमीनी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है. इनमें स्वदेश भट्टाचार्य, मीना तिवारी, शशि यादव, श्याम चन्द्र चौधरी (कुणाल), धीरेन्द्र झा, अमर सिंह, राजाराम सिंह, सुदामा प्रसाद, मंजू प्रकाश जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं.इसके अलावा पार्टी ने अपने युवा और छात्र संगठनों से जुड़े नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया है. सुचेता डे, एन साईं बालाजी, श्वेता राज, प्रसेनजीत कुमार, नीरज कुमार, क्लिफ्टन डी रोजेरियो जैसे युवा नेता इस चुनाव में माले के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे.
भाकपा (माले) ने इस सूची में प्रदेश के कई अनुभवी नेताओं को भी जोड़ा है, जिनमें विनोद सिंह, हलधर महतो, चन्द्रदेव महतो, अरुप चटर्जी, राजकुमार यादव, रवि राय, कृष्णा अधिकारी, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, सुधाकर यादव, अफरोज आलम, विजय विद्रोही, राजेश सहनी, इंद्रेश मैखुरी, उदय भट्ट, अतुल दिघे और जीवन सुरुडे के नाम शामिल हैं.
पार्टी सूत्रों का कहना है कि माले इस चुनाव में राज्य के सभी हिस्सों में जनता से सीधे संवाद करने की रणनीति पर काम कर रही है. स्टार प्रचारक अभियान के तहत हर जिले में जनसभा और पदयात्राएं आयोजित करेंगे.राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाकपा (माले) इस बार गठबंधन राजनीति में अपनी भूमिका को और मजबूत करना चाहती है. दीपंकर भट्टाचार्य के नेतृत्व में पार्टी अपने एजेंडे — “रोजगार, शिक्षा और सम्मान” — को जनता के बीच लेकर जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
