जमशेदपुर/ Afroz Mallik पटमदा थाना क्षेत्र के ठनठनी घाटी में बुधवार शाम करीब 6 बजे दो हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक तेज रफ्तार में थी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर गए और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े. घायल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.
हादसे में शामिल मोटरसाइकिलों के नंबर JH05CG 3611 और JH05BZ 4457 हैं. स्थानीय लोगों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क पर सतर्क रहें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.
देखें video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
